Connect with us

उत्तर प्रदेश

Amroha news जनपद में चली तबादला एक्सप्रेस, ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारियों के हुए तबादले

Published

on

अमरोहा (सब का सपना):- जनपद में विकास खंडों पर ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत सचिवों के तबादले किए गए। वहीं जिले में तीन ग्राम विकास अधिकारिय और 5 ग्राम पंचायत अधिकारियों के तबादले किए हैं।

इस दौरान ग्राम विकास अधिकारियों में नेपाल सिंह को विकासखंड गजरौला से विकास खण्ड जोया में तैनाती मिली है।

इसी के साथ धर्मेंद्र सिंह को विकासखंड गजरौला से विकास खण्ड हसनपुर और अमरजीत सिंह को विकासखंड गजरौला से विकास खण्ड जोया पर तैनात किया गया है।

वही ग्राम पंचायत अधिकारियों में यशपाल सिंह को विकास खण्ड हसनपुर से विकास खण्ड गंगेश्वरी, हेमलता को विकासखंड अमरोहा से विकासखंड जोया, पृथ्वी सिंह को विकासखंड जोया से विकासखंड गजरौला, जाहिद खां को विकासखंड जोया से विकासखंड गजरौला, राजकुमार को विकासखंड जोया से विकासखंड गजरौला पर तैनाती मिली है।

इस दौरान जिला विकास अधिकारी सरिता द्विवेदी और जिला पंचायत राज अधिकारी पारुल सिसोदिया ने ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारियों के तबादले कि सूची पर मोहर लगा दी है। जल्द ही ग्राम पंचायत अधिकारी ब्लॉक पर तैनात होकर अपनी ग्राम पंचायत का कार्यभार संभालेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending