Trending
AMROHA-SCHOOL-NEWS छात्रों के भविष्य से खेल रहे शिक्षक आखिर ऐसे शिक्षकों पर कार्यवाही कब
अमरोहा/यूपी:- यूं तो शिक्षा विभाग वैसे ही बदनाम है लेकिन उसके बाद भी कुछ शिक्षक शिक्षा विभाग को बदनाम करने में लगे हुए है। हालांकि आपको बता दें कि शिक्षा विभाग में आज लगभग लगभग सभी शिक्षक अपना कार्य बखूबी निभा रहे हैं और शिक्षक होने का फर्ज अदा कर रहे हैं लेकिन दूसरी तरफ कुछ चंद शिक्षक ऐसे हैं जो शिक्षा विभाग को बदनाम करने में कोई कोर कमी नहीं छोड़ रहे। आज इस खबर में जानेंगे कि आखिर वह शिक्षक कौन है।
खबर उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा से है। अमरोहा जनपद के विकासखंड गंगेश्वरी यूं तो पिछड़ा क्षेत्र माना जाता है लेकिन आज के बढ़ते दौर में गंगेश्वरी विकासखंड भी किसी से कम नहीं है। यहां हर वर्ष अलग-अलग गांव से कोई इसरो में तो कोई एसडीएम के पद पर न जाने अलग-अलग उच्चासीन पदों पर कितने छात्र और छात्राएं चयनित हो रहे हैं लेकिन उसके बाद भी कुछ चंद शिक्षक बच्चों के भविष्य से खेलने का काम कर रहे हैं।

आज सब का सपना समाचार पत्र की टीम 7:45 पर अचानक प्राथमिक विद्यालय लालापुर पहुंच गई। वहां जब हमारी टीम ने विद्यालय का नजारा देखा तो हमारी टीम हक्की-बक्की रह गई क्योंकि विद्यालय का ताला 7:45 पर लटक रहा था। विधालय में दो शिक्षक होने के बावजूद भी विद्यालय में एक भी शिक्षक मौजूद नहीं था। वहीं बच्चे दीवार फांदकर विद्यालय में प्रवेश कर रहे थे। हालांकि इस विषय में जब विद्यालय के पड़ोस में रहने वाले युवक से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि शिक्षक तो हर रोज ही लगभग लेट आते हैं। अब ऐसे में हमारी टीम ने सोचा क्यों ना शिक्षकों का इंतजार किया जाए। इसके बाद एक शिक्षक अपनी कार से 7:50 पर विद्यालय गेट पर पहुंचे जब अध्यापक से पूछा गया कि आप तो विद्यालय समय पर पहुंच गए। तो उन्होंने कहा कि आज मैं विद्यालय लेट पहुंचा हूं।वही जब दूसरे शिक्षक के विषय में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि विद्यालय में भवन निर्माण का कार्य हो रहा है। जिसकी वजह से वह सामान लेने के लिए गए हुए हैं और भवन का सामान लेकर आएंगे। अब ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ऐसे शिक्षक जो इमानदारी के साथ समय से विद्यालय भी नहीं पहुंच रहे। वह छात्र और छात्राओं के भविष्य को ईमानदारी के साथ संवार पाएंगे तो जवाब मिलेगा नहीं। हालांकि इस विषय में जब हमने बी ई ओ मैडम से बातचीत की बी ई ओ ने कहा कि नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा अब देखना यह होगा कि सब कुछ यूं ही चलता रहेगा या फिर कुछ बदलेग भी।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
