Connect with us

उत्तर प्रदेश

बी एल ओ शिक्षा मित्र की गैर हाजिरी लगाने से शिक्षा मित्रों में आक्रोश

Published

on

26 नवंबर को अपनी मांगो को लेकर उपजिलाधिकारी से मिलेगा शिक्षामित्र संघ

मथुरा (राजकुमार गुप्ता) सब का सपना:- महावन तहसील के गांव सरकंड खेड़ा/ प्रेम नगर के स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बलदेव खंड शिक्षा अधिकारी कौशल कुमार ने विद्यालय के औचक निरीक्षण में शनिवार को अनुपस्थिति मिले एक शिक्षा मित्र बी.एल.ओ. की गैर हाजिरी लगा दी। जिससे शिक्षा मित्रों में आक्रोश व्याप्त हो गया है।

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के बलदेव ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह छौंकर ने बताया कि सुबह 9:25 बजे खंड शिक्षा अधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय सरकंड खेड़ा में औचक निरीक्षण किया जिसमें बी एल ओ शिक्षा मित्र अनुपस्थित मिले और उनकी गैर हाजिरी लगा दी। बी एल ओ शिक्षा मित्र का कहना है कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार बी एल ओ का कार्य सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होना है इसका पालन करने को उपजिलाधिकारी महावन द्वारा भी निर्देशित किया गया है। बलदेव खंड शिक्षा अधिकारी बी एल ओ के कार्य में लगे शिक्षा मित्रों का आए दिन गैर हाजिरी लगाकर वेतन काट देते हैं।

जिसकी वजह से शिक्षा मित्रों में आक्रोश व्याप्त है। शिक्षा मित्र संघ महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष शांति देवी और उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह छौंकर के आह्वान पर सभी आक्रोशित शिक्षा मित्रों का प्रतिनिधि मंडल उत्पीड़न के विरोध में अपनी मांगों को लेकर 26 नवंबर को उपजिलाधिकारी महावन से मुलाकात करेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending