Connect with us

अपराध

आए दिन चोरी की घटनाओं से शिक्षकों में रोष, प्राथमिक शिक्षक संघ ने की जल्द खुलासे की मांग

Published

on

अमरोहा (सब का सपना):- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ गंगेश्वरी के ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह ने कहा कि बीती रात्रि विकास क्षेत्र गंगेश्वरी के प्राथमिक विद्यालय पिपलौती खुर्द में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी की इस घटना से शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त है। अज्ञात चोरों द्वारा इस विद्यालय से करीब डेढ़ से दो लाख रुपए के समान पर हाथ साफ किया गया है। इससे पूर्व आसपास के दो-तीन किलोमीटर दूरी के विद्यालयों में भी अनेकों बार चोरी हो चुकी है।

जिनमें प्राथमिक विद्यालय श्यामपुरी, संविलियन विद्यालय गंगाचोली, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपलौती कलां एवं चौधरी कासिम मैमोरियल पब्लिक स्कूल पिपलौती खुर्द शामिल हैं। इन सभी स्कूलों में कई कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी है। पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं को गंभीरता से नहीं लिया गया। जिससे शिक्षकों के साथ-साथ प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों में भी रोष व्याप्त है। उन्होंने इस घटना के जल्द से जल्द खुलासे की मांग की है और कहा कि अगर शीघ्र इस चोरी की घटना का खुलासा नहीं किया गया तो प्राथमिक शिक्षक संघ आंदोलन को बाध्य होगा।

इस अवसर पर ब्लॉक उपाध्यक्ष करनपाल, प्रधानाध्यापक संजय सिंह,संकुल शिक्षक देशराज सिंह, मदनपाल, आबिद अली,विलेश चौहान, डॉक्टर रमेश सिंह, रामपाल सिंह, कुलदीप गौतम, दारा सिंह, युसूफ अली, राशिद अली, संतराम सिंह, अमित कुमार,मनीष कुमार सनेज कुमार, सुनील कुमार,राजपाल सिंह,दिग्विजय सिंह, सतीश कुमार, इदरीश अली, राहुल शर्मा, नरेंद्र सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending