Connect with us

Sambhal news

अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर सादगीपूर्ण श्रद्धांजलि, स्थानीय नेताओं ने किया स्मरण

Published

on

हसनपुर/अमरोहा(सब का सपना):- भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर जनपद अमरोहा के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के हसनपुर मंडल अंतर्गत बूथ संख्या 61, नगर होली चौक स्थित संजय गर्ग के आवास पर एक सादगीपूर्ण लेकिन भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उपस्थितजनों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके जीवन व कार्यों को याद किया।
कार्यक्रम में अटल जी को भारतीय राजनीति का एक अनन्य शिखर पुरुष बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी शालीनता, विचारशीलता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाले नेतृत्व के प्रतीक थे। उनके निर्णयों में दूरदर्शिता झलकती थी, जबकि उनके कार्यों में देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का दृढ़ संकल्प नजर आता था। सांसद रहते हुए और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने भारत को स्थिरता, विकास और वैश्विक पटल पर सम्मान दिलाने वाली मजबूत दिशा प्रदान की। उत्तर प्रदेश की मिट्टी से निकलकर उन्होंने पूरे राष्ट्र को प्रेरणा का संदेश दिया, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बनेगा।
इस अवसर पर हसनपुर नगर पालिका अध्यक्ष राजपाल सैनी ने कहा कि अटल जी के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनके मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य चंद्रपाल खड़कबंशी ने अटल जी की कविताओं और भाषणों का जिक्र करते हुए कहा कि वे न केवल राजनेता थे, बल्कि एक महान कवि और वक्ता भी थे।
कार्यक्रम में पूर्व नगर अध्यक्ष अतुल गर्ग, भाजपा नेता अर्पण गुप्ता, विक्रांत शर्मा, संजय गर्ग, राजीव अग्रवाल, सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नंदराम एडवोकेट, नवीन रस्तौगी, विशाल वर्मा, धर्मेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अटल जी के योगदान पर चर्चा की और उनके स्मरण में एकजुट होकर भावांजलि दी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending