Connect with us

Bijnor news

बिजनौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाहक के घर पर हमला, हिंदू संगठनों में उबाल

Published

on

धामपुर/बिजनौर (सब का सपना):- जनपद बिजनौर के धामपुर में उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाहक विपिन चौहान के घर पर हमला होने का मामला सामने आया।बताया जा रहा है कि संघ के जिला कार्यवाह के घर कुछ लोगों ने कथित रूप से घर में घुसकर तोड़फोड़ की और हंगामा किया। आरोप है कि हमलावर मुस्लिम समाज के कुछ लोग थे, जिन्होंने घर में घुसकर सामान को नुकसान पहुंचाया।

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।इस घटना के बाद हिंदू संगठनों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता एकत्रित हो गए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की मांग भी उठाई।आरोप है कि घटना के दौरान पुलिस पर भी हमले का आरोप लगाया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने हालात को काबू में करने की कोशिश की और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

इस मामले पर धामपुर विधायक अशोक कुमार राणा ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ योगी-मोदी स्टाइल में सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।फिलहाल इलाके में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह की अफवाह या तनाव की स्थिति को रोका जा सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending