Connect with us

उत्तर प्रदेश

रैली के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

Published

on

बुलंदशहर (मनोज गिरि ) सब का सपना:- जनपद के ब्लॉक ककोड तहसील सिकंदराबाद क्षेत्र के केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं के माध्यम से रैली का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने रैली के माध्यम से लोगों को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। इसके उपरांत जानकारी देते हुए बुलंदशहर उप संभागीय परिवहन विभाग में कार्यरत एआरटीओ परावर्तन राजीव बंसल द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में आज ककोड क्षेत्र छात्र-छात्राओं के माध्यम से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया है।

जिसमें रैली का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागृति लाना और लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना है| इस दौरान हेलमेट लगाने, गाड़ी की गति नियंत्रित रखने, शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाने और गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने जैसे महत्वपूर्ण संदेश दिए। इस मौके पर कार्यवाहक जिला परिवहन अधिकारी घनश्याम मीणा ने कहा कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और यातायात नियमों के पालन के प्रति लोगों को संवेदनशील बनाना है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending