Connect with us

उत्तर प्रदेश

यथार्थ सुपर स्पेशलिटी द्वारा किया गया जागरुकता सत्र का आयोजन

Published

on

बुलंदशहर (मनोज गिरि) सब का सपना:- यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ओमेगा वन ग्रेटर नोएडा ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सहयोग से एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीक और नवाचारों के बारे में जानकारी साझा करना था। इस कार्यक्रम के दौरान इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्यों ने भाग लिया।

सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ मनोज जैन एवं डॉक्टर गौरव मित्तल ने किया तो वही कार्यक्रम के दौरान मौजूद डॉक्टर नीरज चौधरी ने जी आई कैंसर और इसके उपचार में रोबोटिक तकनीक के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि जीआईसी कैंसर का शुरुआती चरण में पता लगाकर और रोबोटिक सर्जरी का उपयोग करके मरीजों को बेहतर परिणाम दिए जा सकते हैं।

यह तकनीक न केवल सर्जरी को अधिक सटीक बनाती है बल्कि मरीजों की रिकवरी को भी तेज करती है तो वही न्यूरो सर्जरी विभाग के निदेशक एवं एचओडी डॉ सुमित गोयल ने न्यूरो सर्जरी के क्षेत्र में हो रहे नए शोध और तकनीक पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि एडवांस्ड न्यूरोसर्जरी तकनीकी जैसे न्यूरो इंटरवेंशन ने जटिल मामलों में सर्जरी की आवश्यकता को कम कर दिया है यह मरीज को कम जोखिम और तेज से ठीक करने का अवसर प्रदान करता है तो वही कार्यक्रम के अंत में यथार्थ हॉस्पिटल द्वारा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का सहयोग प्राप्त करने पर की प्रशंसा का कहा समुदाय से अत्यधिक सराहना मिली और इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे। ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक उन्नत और प्रभावी बनाया जा सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending