Blog
बढ़ती ठंड के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी ने निराश्रित एवं असहाय लोगों को किए कंबल वितरित
संभल (बहजोई) :- नगर पालिका बहजोई स्थित बस स्टैंड के निकट वर्तमान में ठंड से बचाव हेतु जिलाधिकारी मनीष बंसल एवं अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा ने निराश्रित,असहाय लोगों को कंबल का वितरण किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देश के क्रम में शीत लहर के दृष्टिगत जनपद में कंबलों का वितरण जरूरतमंद एवं निराश्रित लोगों को किया जा रहा है इसके साथ ही साथ रैन बसेरे का भी संचालन शुरू कर दिया गया है। आने वाले समय में भी कंबलों का वितरण किया जाता रहेगा।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर दीपक चौधरी,आपदा प्रबंधन से ए के यादव सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
