Blog
माटीकला के परम्परागत / प्रशिक्षित कारीगरों के बहुरेगें दिन
अमरोहा(सू0वि0):- जिला ग्राम उद्योग अधिकारी गजेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए की महाप्रबन्धक महोदय, उ०प्र० माटीकला बोर्ड, लखनऊ द्वारा माटीकला एवं माटी शिल्पकला को बढावा देने हेतु वित्तीय वर्ष 2024-25 में जनपद अमरोहा के माटीकला कारीगरों को निःशुल्क माटीकला टूल किट्स वितरण योजना के अन्तर्गत 30 विद्युत चालित चाक एवं 09 पगमिल प्रदान किये जाने का लक्ष्य प्रदान किया गया है। विद्युत चालित चाक हेतु जनपद के माटीकला के कारीगर आवेदन कर सकते है जबकि पगमिल के लिए केवल पंजीकृत माटीकला सहकारी समिति के सदस्य ही आवेदन कर सकते है।
उ०प्र० सरकार की मंशा के अनुसार मिट्टी के बर्तनों एवं खिलौनों, मूर्तियों आदि को बनाकर जिविकोपार्जन करने वाले ऐसे कुम्हारों एवं परम्परागत कारीगरों जिनकी उम्र 18 वर्ष से 55 वर्ष के बीच हो, को निःशुल्क विद्युत चालित चाक (इलेक्ट्रिक पाटर व्हील) मशीन उपलब्ध कराया जाना है। अतः उक्त कार्य से जुडे कारीगर उ०प्र० खादी तथा गामोद्योग बोर्ड, अमरोहा के जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, मालीखेड़ा रोड़, मौ० पुष्करनगर, नियर रेलवे स्टेशन, जनपद अमरोहा से आवेदन फार्म प्राप्त कर दिनांक 30.06.2024 तक जमा कर सकते हैं। अथवा upmatikalaboard.in पर लॉगिन कर आवश्यक प्रपत्र अपलोड करते हुए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
आवेदन फार्म के साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड, फोटो, शैक्षिक प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र की प्रति संलग्न करना अनिवार्य है। एक परिवार से एक ही व्यक्ति को फार्म जमा करना है। पूर्व में खादी गामोद्योग बोर्ड /खादी ग्रामोद्योग आयोग व जिला उद्योग केन्द्र तथा अन्य शासकीय विभागों के माध्यम से जिस परिवार में यदि कुम्हारी चाक का लाभ मिल चुका है, उस परिवार का कोई भी लाभार्थी योजना के अन्तर्गत पात्र नही है। लाभार्थियों के चयन में ऐसे व्यक्तियों को प्राथमिकता प्रदान की जायेगी जो आर्थिक रूप से निर्बल हो तथा जिनका जिविकोपार्जन एक मात्र माटीकला व्यवसाय पर ही निर्भर है।
पर्यावरण को सत्त हो रहे नुकसान के दृष्टिगत प्लास्टिक से निर्मित कप, प्लेट, गिलास थाली आदि के उपयोग के स्थान पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मिट्टी के बर्तनों को अधिकाधिक उपयोग में लाये जाने पर बल दिया जा रहा है तथा वर्तमान में मिट्टी के बर्तनों की मांग भी प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जिस कारण इस व्यवसाय को नये उपकरणों के साथ स्थापित करने पर अधिकाधिक रोजगार सृजन होने तथा आर्थिक उन्नति होने की सम्भावना है। अतः जनपद के माटीकला कारीगरों को निःशुल्क माटीकला टूल किट्स वितरण योजना के अन्तर्गत आवेदन आमंत्रित किये जाते है।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
