Connect with us

Sambhal news

Behjoi/Sambhal:- कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक सवार युवक की मौत

Published

on

बहजोई/सम्भल(सब का सपना):- जनपद के बहजोई क्षेत्र स्थित आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार युवक ने जब कुत्ते को बचाने का प्रयास किया तो उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई जिसमें युवक की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बमनैटा निवासी सत्यपाल(22)पुत्र स्वराज मोटरसाइकिल से बहजोई से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह एसडी रिजॉर्ट के सामने पहुंचा, तभी अचानक एक कुत्ता उसकी बाइक के सामने आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में युवक ने बाइक को मोड़ने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

हादसे के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। किसी ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल युवक को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सरकारी अस्पताल) बहजोई पहुंचाया।लेकिन अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने युवक को देखते हुए उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending