Connect with us

सरकारी योजनाएं

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को मिलेंगे दो गैस सिलेंडर फ्री

Published

on

अमरोहा (सू0वि0):- जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी देते हुये कहा कि जनपद में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 02 निःशुल्क एल०पी०जी० सिलेण्डर प्रथम चरण में माह अक्टूबर 2024 से दिसम्बर 2024 तक वितरण कराया जाएगा । जिसमें जनपद में संचालित समस्त गैस ऐजेन्सी के माध्यम से आधार प्रमाणित उज्जवला गैस कनैक्शनधारको को दिपावली के पूर्व निःशुल्क सिलेण्डर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए ऐसे उज्जवला लाभार्थी पात्र होंगे जिनके बैंक खाते से आधार लिंक होगें। योजनान्तर्गत सर्वप्रथम लाभार्थी अपने स्तर से प्रचलित उपभोक्ता दर के अनुसार भुगतान कर 14.2 किग्रा0 का सिलेण्डर रिफिल प्राप्त करेगा जिसके 03 से 04 दिन के उपरान्त योजना अन्तर्गत दी जाने वाली सब्सिडी उसको आधार प्रमाणित खाते में अन्तरित की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending