Connect with us

Trending

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ (पखवाड़ा) योजनान्तर्गत बच्चियों को किया गया जागरूक

Published

on

beti bachao beti padao

सम्भल/यूपी – जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी जनपद के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ-बेटी पढाओ योजना व मिशन शक्ति फेस 4.0 के अंतर्गत बालिकाओं/महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वावलंबन, सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि के जागरुकता हेतु आज दिनांक 08.12.2023 को हीरा देवी तोताराम कन्या इण्टर कॉलेज, बहजोई में कैम्प/गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के अन्तर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाएं यथा- निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड/सामान्य), वन-स्टॉप सेन्टर तथा मिशन शक्ति फेस-4 के अन्तर्गत बच्चों को हेल्पलाइन नंबर (24×7) 108, 1090, 1098, 181, 1076 बाल विवाह रोकथाम, दत्तक ग्रहण एवं ‘हर बच्चे हेतु परिवार‘ अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं के प्रति हो रहे भेद-भाव, बाल विवाह, बाल श्रम, शोषण, लिंग अनुपात, अत्याचार जैसी सामाजिक कुरीतिओं को खत्म करने के लिए बालिकाओं को उनके अधिकारों, बाल संरक्षण, अच्छे स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, आत्म निर्भर, बराबर की भागीदारी अधिकारों के बारे में श्रीमती सुमन देवी, अनीता वन स्टॉप सेन्टर द्वारा विस्तृत रूप से बताया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के प्राचार्य, समस्त शिक्षकगण के साथ-साथ अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending