Connect with us

Trending

हिसंक आंदोलन को भारतीय किसान संघ का समर्थन नहीं कृष्ण कुमार शर्मा

Published

on

हसनपुर/अमरोहा:- भारतीय किसान संघ द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के दौरान हसनपुर क्षेत्र के ग्राम शेखूपुर झकड़ी में सुरेंद्र दास के आवास पर उपस्थित किसान संघ के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि संगठन स्थापना के समय से ही किसानों की उपज का लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य दिलाए जाने की वकालत करता आ रहा है। देश की सरकारों के साथ संवाद कर किसानों के पक्ष को मजबूती से रखता आया है। जहां संवाद से रास्ता नहीं निकलता है तो आंदोलन भी करता है। आगे कहा
कि जब राजनैतिक मंसा के साथ किसानों के कंधे का प्रयोग कुछ लोग अपनी निजी हित साधना के लिये करते है तो पीड़ा होती है। भारतीय किसान संघ का मानना है कि जब किसान के नाम पर राजनैतिक आंदोलन चलता है तो इसका नुकसान सिर्फ किसानों को होता है। विगत वर्षों में मंदसौर व दिल्ली में हुये आंदोलन इस बात के प्रमाण है। कहीं छैः तो कहीं आंकड़ा छै सौ तक भी पहंुचा है, जहां किसानों को अपनी जान गंवानी पड़ी। उनके मुद्दे व मांगे जस की तस हैं। इसलिये भारतीय किसान संघ का आग्रह है कि किसानों के नाम पर राजनैतिक चुनावी पैंतरावाजी बंद होनी चाहिए।
किसान हित में लड़ने वाले संगठन लगातार किसानों की समस्या निवारण के लिये लड़ रहे हैं। सरकार किसी की भी हो सामंजस्य से किसानों की समस्याओं का समाधान निकाल भी रहे हैं। लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य किसान का हक है वह उसे मिलना ही चाहिये। आज बीज व बाजार किसानों की प्रमुख समस्या है, मंडी के अंदर हो या बाहर किसान के साथ बीज व बाजार में शोषण बंद होना चाहिये। आगे कहा कि जब राजनैतिक मंशा से चुनाव के दौरान किसान के नाम पर आंदोलन होते हैं तो आंदोलन के दौरान होने वाली हिंसा, अराजक माहौल, राष्ट्र की संपति का नुकसान होने से समाज में किसान के प्रति नकारात्मक भाव जन्म लेेता है। जिसका खामियाजा अपनी बेहतरी के लिये संघर्षरत किसान संगठनों को चुकाना पड़ता है। इसलिये भारतीय किसान संघ हिंसक आंदोलन का समर्थन नहीं करता है। हमारा आग्रह है कि जिन लोगों को अपनी राजनैतिक महत्वाकांछा पूरी करनी हैं वो करें। लेकिन समाज में किसान के प्रति नकारात्मक भाव को पैदा न करें।

वर्तमान में हमारी मांगे है-

  1. लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य किसान का अधिकार है।
  2. कृषि आदानों पर जीएसटी समाप्त की जाये।
  3. किसान सम्मान निधि दोगुनी की जाये।
  4. जहर नहीं जैविक चाहिये, जीएम बीज की अनुमति नहीं दी जाये।
  5. गौवंशीय पशु पालकों को प्रति पशु प्रति दिन 50 रुपए दिए जाएं।
  6. घोषित समर्थन मूल्य से बाजार भाव नीचे न जाए। इसको सरकार सुनिश्चित करे। कार्यकर्ताओ से विशेष आग्रह किया कि मजबूत ग्राम समिति ही संगठन की मजबूती का आधार है। अतः समिति गठन के समय समय दानी सक्रिय कायकर्ताओ को स्थान दें। इस अवसर पर सर्वेश ठाकुर को ग्राम समिति शेखुपुर झकड़ी के लिए अध्यक्ष व रोहतास सिंह को मंत्री बनाया गया।
    इस अवसर पर महीपाल सिंह, सुरेंद्र दास,महेश चंद चौहान, अशोक कुमार, सुभाष चन्द्र, मुन्ना सिंह, विजेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह, विजेंद्र सिंह , राजेश सिंह, रोहतास सिंह, सर्वेश ठाकुर आदि उपस्थित रहे।



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending