Connect with us

Sambhal news

साइकिल और बाइक की टक्कर,चार लोग घायल सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर

Published

on

बहजोई/संभल(सब का सपना):- जनपद के थाना बहजोई क्षेत्र में इस्लामनगर रोड पर शनि मंदिर के निकट मंगलवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। साइकिल और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंची 112 पुलिस और 108 एम्बुलेंस ने घायलों को तत्काल सीएचसी बहजोई पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल संभल के लिए रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार शाम का है, जब गांव चितनपुर निवासी 16 वर्षीय अजमल पुत्र मुनीश साइकिल पर अपने गांव से बहजोई किसी काम से आया था। तभी विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने उसकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर सवार युवक- सुल्तानपुर खुर्द निवासी निर्दोष पुत्र विनोद (25) और सुल्तानपुर निवासी आकाश पुत्र वीर बाबू (30) मनोज पुत्र रामकुमार (18) निवासी केशोपुर रसेटा भी इस दुर्घटना में बुरी तरह जख्मी हो गए।घटना की सूचना मिलते ही थाना बहजोई की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

चारों ओर भीड़ इकट्ठा हो गई थी, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया। घायलों को 108 एम्बुलेंस से सीएचसी बहजोई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार प्रदान किया। चिकित्सकों के मुताबिक, चारों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए जिला अस्पताल संभल रेफर कर दिया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending