Sambhal news
बिजली चोरी के खिलाफ बड़ा अभियान, डीएम-एसपी खुद मैदान में उतरे
संभल(सब का सपना):- जिले में बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के नेतृत्व में थाना रायसत्ती, नखासा और हयातनगर क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान घरों, दुकानों और अन्य स्थानों पर अवैध बिजली कनेक्शन की जांच की गई।
पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने अभियान में भारी पुलिस बल तैनात रखा ताकि कोई व्यवधान न हो। अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी), क्षेत्राधिकारी संभल व असमोली, बिजली विभाग की टीम और नगर निगम की टीम भी मौजूद रही।यह अभियान संभल में बिजली चोरी रोकने की चल रही मुहिम का हिस्सा है, जिससे विभाग को करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा था। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
