Connect with us

अपराध

घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद

Published

on

गजरौला (सौरभ गोस्वामी) सब का सपना:- शहर के एक मौहल्ले में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है।शहर के मोहल्ला लक्ष्मीनगर में कृषभटनागर का परिवार रहता है। उन्होंने बताया कि गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे उनके घर के बाहर उनकी बाइक खड़ी थी। वह अपने परिवार के साथ घर के अंदर थे। इसी दौरान अज्ञात चोर उनकी बाइक को चोरी कर ले गए।

जब कृष भटनागर घर से बाहर आए तो घटना की जानकारी होने पर उनके होश उड़ गए। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद हो गई। जिसका वीडियो पीड़ित ने सोशल मीडिया पर वायरल किया है। प्रभारी निरीक्षक सनोज प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending