Connect with us

Trending

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Published

on

अमरोहा(सब का सपना):- जनपद के रहरा थाना क्षेत्र में अलीगढ़ मार्ग पर देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एंबुलेंस के देरी से पहुंचने पर आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर सड़क को जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। जाम के कारण वाहनों की दोनों साइड में दूर तक कतार लग गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। रहरा थाना क्षेत्र के गांव तरौली निवासी मनोज (22) वर्ष पुत्र कंनछिद सिंह बाइक पर सवार होकर बुरावली आया था। रविवार की देर रात करीब साढ़े नौ बजे वह बाइक से अपने गांव तरौली को वापस लौट रहा था। रहरा हसनपुर मार्ग पर बुरावली में पेट्रोल पंप के निकट किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए।

एंबुलेंस देर से आने पर ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

शव काफी समय तक सड़क पर ही पड़ा रहा। लेकिन सूचना के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। एम्बुलेंस के देरी से पहुंचने पर आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने घटनास्थल पर सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद डेढ़ घंटे बाद परिजन शांत हुए। इसके बाद सड़क से जाम हटा दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मनोज पांच भाई दो बहनों में सबसे छोटा था। मृतक दूध की डेरी पर मजदूरी करता था। थाना प्रभारी रमेश सहरावत ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर मामले में कार्यवाही की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending