Connect with us

Trending

भाकियू भूमि ने नवीन कार्यकारिणी का गठन कर मजबूती पर दिया बल

Published

on

गजरौला/हसनपुर। भाकियू भूमि ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन कर संगठन की मजबूती पर विशेष बल दिया साथ ही नवागत कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया है।
शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन भूमि राष्ट्रीय अध्यक्ष शीशपाल सिंह कटारिया के नेतृत्व एवं राष्ट्रीय प्रभारी शवाब खान की अध्यक्षता में राम धर्म कांटे के सामने नेशनल प्रॉपर्टी कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। जिसमें राष्ट्रीय प्रवक्ता अंसार मलिक ने बैठक का संचालन किया। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष शीशपाल सिंह कटारिया ने कहा कि संगठन का कोई व्यक्ति कहीं नहीं गया है।

संगठन के विरोध में कुछ लोगों द्वारा विरोधाभासी की जा रही है। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया है। और प्रत्येक पदाधिकारी को किसान तथा संगठन हित में कार्य किए जाने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि किसी भी गलत व्यक्ति को संगठन की सदस्यता ग्रहण नहीं कराई जाएगी। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रत्येक गांव तक सदस्य जोड़कर संगठन को मजबूत किए जाने का आवाहन भी किया है। कहा कि किसानों पर कभी प्राकृतिक की मार पड़ती है तो कभी किसानों पर संकट के बादल छा जाते हैं। जहां प्राकृतिक की मार के चलते किसानों की फैसले तबाह हो जाती हैं लेकिन उसके बाद भी अन्नदाता किसान अपने खेतों में अन्न उगाकर दुनिया का पेट भरता है। जबकि किसानों के साथ हो रहे अत्याचार का कोई विरोध करने को तैयार नहीं है।

उन्होंने कहा कि हमारा संगठन हमेशा किसान हित में खड़ा रहेगा और किसानों पर हो रहे अत्याचारों के प्रति लड़ाई लड़ते हुए किसानों को न्याय दिलाने का कार्य करेगा इस दौरान मौके पर किरनपाल सिंह उर्फ़ बंटी प्रधान (राष्ट्रिय सचिव), दीपक अग्रवाल, शेर अली, मियां जान, डॉक्टर इरफान, वसीम अहमद, किरन पाल सिंह उर्फ़ बंटी, नवाब सैफी, अंसार मलिक, इसरत अली, मजाहिर चौधरी, प्रेम गोस्वामी, सौरभ तंवर, इसरार अहमद, शवाब खान, मसरूर अहमद, शीशपाल कटारिया, आमिल अब्बासी, विजेंद्र सिंह, फौजी गुर्जर, रविंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, अरविंद कुमार अन्ना, लवी कुमार समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending