Trending
ब्लॉक प्रमुख ने ब्लॉक दिवस पर सुनी फरियाद , निस्तारण के दिए आदेश
मथुरा(राजकुमार गुप्ता) सब का सपना:- बलदेव विकास खंड बलदेव ब्लॉक सभागार में महीने के प्रथम दिन ब्लॉक दिवस आयोजित किया गया। ब्लॉक दिवस में ब्लॉक प्रमुख प्रतीक सिंह भरंगर ने आम जनता की फरियादो को सुना । संबंधित अधिकारीगण को तुरंत गंभीरता से निस्तारण करने के आदेश दिए । निस्तारण के साथ ही फरियादी से फीडबैक भी लें कि उसका काम हुआ या नहीं । ब्लॉक दिवस पर 15 शिकायत मिली जिनमें से 3 शिकायत को निस्तारण तत्काल करा दिया गाय।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतीक भरंगर ने फरियादियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े यही मेरा उद्देश्य है । समय से समस्या का निस्तारण करना मेरी प्राथमिकता है । आम जनता व किसान को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़े । इसी वजह से ब्लॉक दिवस का आयोजन किया जाता है ।वही ब्लॉक द्वारा कराए जा रहे विकास कार्य का गांव हथकोली , किलोनी , पटलोनी , अवैरनी , उदय सिंह नगला, पचावर , मढ़ौरा ,कासिमपुर विभिन्न गांवों का औचक निरीक्षण किया ।
संबंधित अधिकारीयो को शख्त निर्देश दिए । किसी भी प्रकार की विकास कार्यों में लापरवाही बरती नहीं जाएगी । ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख प्रतीक भरंगर को अपने-अपने गांव मोहल्ले व पंचायत की सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, आवास आदि समस्याओं से अवगत कराया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतीक सिंह भरंगर ने आश्वासन दिया कि आप लोगों की समस्या का समाधान जल्द ही कर दिया जाएगा। इस अवसर पर जेई अजीत चौधरी , विजय उपाध्याय , प्रधान मुकेश भरंगर , विजेंद्र यादव , प्रधान हरपाल , प्रधान अमर सिंह , खुशी तोमर , गौरव तोमर ,आदि लोग मौजूद रहे ।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
