Connect with us

उत्तर प्रदेश

ब्लॉक प्रमुख ने किया सीसी रोड का उद्घाटन

Published

on

रहरा (अमरोहा) सब का सपना:- विकासखंड गंगेश्वरी के ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह खड़गवंशी ने ब्लॉक प्रमुख निधि से ग्राम पंचायत आदमपुर और ग्राम पंचायत शुबरा में आरसीसी रोड का निर्माण कार्य कराया। जिसका आज फीता काटकर ब्लॉक प्रमुख के द्वारा उद्घाटन किया गया। ब्लॉक प्रमुख ने इस दौरान कहा कि इन गांवो में काफी लंबे समय से इन मार्गों पर गंदगी पसरी हुई थी। जिससे कि अब सड़क को बनने से गांव में लोगों को गंदे रास्ते से गुजरने से निजात मिलेगी। आगे उन्होंने कहा कि मैंने अभी तक लगभग अपने ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायतो में ब्लॉक प्रमुख निधि से सड़क निर्माण आदि कार्य कराए हैं। उन्होंने कहा आगे भी मैं इसी तरीके से अपने विकासखंड क्षेत्र के लोगों की सेवा करता रहूंगा।

इस मौके पर राजेंद्र सिंह खड़गवंशी (ब्लॉक प्रमुख), क्षेत्र पंचायत सदस्य आल्हा सिंह, कुंवरपाल, पप्पू सिंह, राजपाल भड़ाना, महिवाल, कपिल कुमार सैनी, मेघ सिंह नेताजी, डॉक्टर कल्याण सिंह, शिवकुमार, केपी सिंह, पप्पू (प्रधान संघ अध्यक्ष) आदि लोग मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending