Connect with us

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर:- सड़क में गड्ढे भरने के लिए की जा रही लीपापोती, किया जा रहा मिट्टी का इस्तेमाल

Published

on

गड्ढा मुक्त सड़क बनाने के लिए मिट्टी से भरे जा रहे गड्ढे

शिकारपुर/बुलंदशहर (मनोज गिरि) सब का सपना:- खुर्जा रोड की सड़क के गड्ढे भरने का कार्य शुरू कर दिया गया है बरसात में ये गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत बने हुए थे। सड़क के बीचोंबीच व किनारे बने गड्ढे लगातार हादसों को न्यौता दे रहे थे।राहगीरों को हो रही समस्याओं को देखते हुए पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने बताया की पाइपलाइन विस्तार के कारण सड़क में जो गड्ढे हो गए थे उन्हें भरने का कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर नगर में जगह-जगह जल आर्वधन के लिए गड्ढे खाेदे गए थे।

उल्लेखनीय है कि जल आवर्धन योजना की पाइप लाइन बिछाने के लिए नगर में जगह-जगह सड़कों के किनारे गड्ढे खोदे गए थे। जिसे पाइप लाइन बिछाने के बाद बेतरतीबी से भर दिया गया था। एक रात बरसात में अब ये गड्ढे लोगों के लिए एक बड़ी समस्या बन गए है नगर के कई स्थानों पर ये गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे है। वहीं एक रात बरसात में सड़क के किनारे गड्ढों पर भरी मिट्टी पानी के साथ सड़क पर आ रही है और फिसलन पैदा कर रही है। जिसमें छोटी-मोटी दुर्घटनाएं अक्सर हो रही है।

सड़कें खस्ताहाल हो गई है। कीचड य़ुक्त सड़कें कहीं ऊंची-नीची, कहीं ऊबड़-खाबड़ हो गई हैं जो लोगों के लिए मुसीबत बन चुकी है। अब गड्ढों को भरने से अस्थाई रूप से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिल जाएगी। अब देखना यह होगा कि गड्ढे कितने समय या कितने दिनों में भरे जायेंगे। जब इस सम्बन्ध में शिकारपुर नगर पालिका ईओ नीतू सिंह, से जानकारी करनी चाही तो उन्होंने बताया कि ये काम जल निगम का है। नगर पालिका का इस पाइपलाइन से कोई सम्बन्ध नहीं है ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending