Connect with us

अपराध

बुलंदशहर:- गो तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, तस्कर गिरफ्तार

Published

on

बुलंदशहर(मनोज गिरि) सब का सपना:- जनपद की नगर कोतवाली पुलिस की गौकशी करने वाले बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने दस हजार रूपये के के इनामी अपराधी सहित दो बदमाशों को घायलावस्था में गिरफ्तार किया।

जानकारी देते हुए एएसपी रिजुल ने बताया की संदिग्ध कार को पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो कार रोकने की जगह कार सवार बदमाश पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करते हुए मऊ खेड़ा के बाग के रास्ते पर तेजी से भागने लगे। जिसके उपरांत पुलिस ने कार का पीछा करते हुए कंट्रोल रूम को सूचना दी कुछ ही दूरी पर पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की घेराबंदी की गई तो अपने आप को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी लेकिन पुलिस द्वारा जवावी कार्यवाही में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। जिनको घायलावस्था में पुलिस ने गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस को 2 तमंचा 315 बोर दो जिन्दा व दो खोखा कारतूस व पशु काटने के औजार मिले है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending