अपराध
पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए निकाला कैंडल मार्च
नौगांव सादात/अमरोहा (सब का सपना):- नगर पंचायत क्षेत्र के मोहल्ला अलीनगर में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय महासंपर्क अभियान विभाग के जिला संयोजक पूर्व जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह सैनी के नेतृत्व में चामुंडा देवी मंदिर पर एकत्रित होकर कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने वेकसूर लोगों को अंधाधुंध गोलियां चलाकर मौत की नींद सुला दिया।
मृतक आत्माओं की शांति के लिए सभी मोहल्ले वासियों ने कैंडल मार्च निकालकर 2 मिनट का मोन रखकर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की और सभी ने एक सुर में भारत सरकार से मांग की की आतंकवादियों को शरण देने वालो को एवं आतंकवादियों को कड़ा सबक सिखाना चाहिए ताकि आतंकवादी आगे कोई ऐसी घटना करने का दुस्साहस ना कर सके।
पूर्व जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह सैनी ने कहा कि पहलगाम की आतंकी घटना बहुत ही निंदनीय घटना है। हम इस घटना की घोर निंदा करते हैं और माता चामुंडा देवी से मृतको की आत्माओं की शांति की प्रार्थना करते हैं और चामुंडा माता आतंकवादियों को नेस्तनाबूत कर दें । कैंडल मार्च में भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह सैनी, सुनील कुमार सैनी, इकराम सैफी,बाबूराम सैनी, जितेंद्र कुमार सैनी,संदीप कुमार जाटव, राजेंद्र कुमार, फूलवती देवी, कलावती देवी, भगवान दास सैनी, राजाराम सैनी आदि मौजूद रहे।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
