Connect with us

Trending

भगवान श्री परशुराम का मनाया गया जन्मोत्सव

Published

on

चन्दौसी/संभल:- अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर श्री ब्राह्मण सभा रजि० चन्दौसी द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया श्री ब्राह्मण सभा चन्दौसी के द्वारा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव पिछले 45 वर्षाे से प्रशासन की अनुमति से मनाया जाता रहा है। इस वर्ष भगवान परशुराम का 46वां जन्मोत्सव मनाया गया। जिसमें उपजिलाधिकारी की अनुमति मिलने के उपरांत भी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चन्दौसी के द्वारा आचार संहिता एवं धारा 144 का हवाला देते हुये देर रात लगभग 11 बजे शोभा यात्रा में किसी जाति विशेष या संस्था के नाम के रहते हुये शोभा यात्रा नहीं निकालने की बात कही गयी। इसके बाद अध्यक्ष श्री ब्राह्मण सभा द्वारा अपनी कमेटी की मीटिंग में इस बारे में वार्ता की गयी तथा सर्वसम्मति से यह तय पाया गया कि भगवाना परशुराम की शोभा यात्रा के आयोजन को स्थगित किया जाता है। इसके पश्चात भगवान परशुराम के जन्मोत्सव का कार्यक्रम भगवान परशुराम पार्क में हवन कीर्तन आदि के साथ भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया तथा बाद में प्रसाद वितरण कर आयोजन का समापन किया गया। इस अवसर पर श्री ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष श्री गुरूदत्त शर्मा, संरक्षक अनिल शर्मा, श्याम शरण भारद्वाज, महामंत्री विनोद पाराशरी, कोषाध्यक्ष सुभाष चन्द्र शर्मा, कवि माधव मिश्रा संजीव शर्मा, डॉ0 जयशंकर दुबे, वैद्य ब्रजनन्दन शर्मा, विवेक पाराशरी, अर्पित शंखधार, अमन शंखधार, सुरेन्द्र शर्मा, विश्वेश्वर शर्मा, रामाशंकर गौड़ एवं महिला ब्राह्मण सभा की पदाधिकारी सरोज शर्मा, आशा सारस्वत, शालिनी शर्मा, रंजना शर्मा, सुधा शर्मा, सत्तो शर्मा, उर्मिला शर्मा, रेनू शर्मा, कृष्णा शर्मा, संगीता भार्गव, अंशू नागर, सुनीता शर्मा, साधना पाठक, रेखा शर्मा, मंजू शर्मा, ज्ञान प्रकाश शर्मा आदि लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending