Connect with us

उत्तर प्रदेश

गंगा देवी मंदिर पर छप्पन भोग का किया गया आयोजन

Published

on

चन्दौसी (संवाददाता अखिलेश कुमार):- वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति द्वारा गंगा देवी मंदिर पर छप्पन भोग का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति द्वारा ब्रह्म बाजार से सीता रोड होते हुए ढोल नगाड़ों व आतिशबाजी के साथ देवी गंगा मंदिर पर गणेश जी बाबा का छप्पन भोग समिति की महिलाओं के द्वारा हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।

प्रदेश महासचिव प्रतिभा चौधरी ने कहा पूरे देश -भर में महाप्रभु गणेश जी का पर्व पूर्ण श्रद्धा भाव से मनाया जाता है। चंदौसी में महाप्रभु गणेश जी का पर्व व रथयात्रा व मेले का आयोजन महाराष्ट्र की तर्ज पर किया जाता है। वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति प्रत्येक वर्ष श्री गणेश मंदिर, चंदौसी के सभी पर्वों का विशेष सहयोग करती है।

प्रत्येक घर में महाप्रभु श्री गणेश जी का विधि विधान से पूजन किया जाता है। समिति द्वारा लगाए गए छप्पन भोग का सभी को प्रसाद रूप में महाप्रभु का भोग वितरित किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष वीनेश वार्ष्णेय, प्रदेश महासचिव प्रतिभा चौधरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सोनल वार्ष्णेय, सुधा चौधरी, उपाध्यक्ष रीना चौधरी, पूजा वार्ष्णेय, मौनिका टनाटन, अनुराधा प्रिया सीमा, मोनिका, रितु, वर्षा, रचना, श्रुति, अदिति, बीना, महिमा, प्रियांशी, अर्पिता, दीप्ति, शालिनी, मोनिका, लता, आदि मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending