Connect with us

उत्तर प्रदेश

आओ चले कुंभ की ओर कार्यक्रम की हुई शुरुआत जिलाधिकारी ने किया अभियान का शुभारंभ

Published

on

मथुरा (सब का सपना) राजकुमार गुप्ता:- संत, आचार्य एवं बृजवासियों ने प्रखर हिंदूवादी नेता शर्मा फलाहारी के आवाहन पर चलो कुंभ की ओर अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी महोदय मथुरा द्वारा किया गया संपूर्ण ब्रज से जनमानस पवित्र महाकुंभ में भाग लेकर पुण्य का भागी बने इसके लिए चलो कुंभ की ओर 10 दिवसीय महा अभियान चलाया गया है यह अभियान सभी जन संगठनों, समाजसेवियों, एवं सनातन धर्मालंबी, संतो के मध्य पहुंचेगा।

इस अवसर पर स्वामी ज्ञान सागर जी महाराज एवं हिंदूवादी नेता दिनेश शर्मा ने कहा कि संपूर्ण विश्व जनता एवं मानता है महाकुंभ विश्व का सर्वाधिक विशाल पर्व है सरकार द्वारा महापर्व की व्यवस्थाओं को दिव्य एवं अलौकिक बनाया गया है कुंभ महापर्व पर जाकर प्रत्येक सनातनी इस महा कुंभ में पहुंचे इसलिए यह महा अभियान संपूर्ण व्रत क्षेत्र में श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास जन जागरण के तहत चलाया जा रहा है।

जिलाधिकारी महोदय शैलेंद्र कुमार सिंह ने महा अभियान की प्रशंसा करते हुए निमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया महा अभियान के संयोजक पं राजेश पाठक, राष्ट्रीय सचिव जय राम शर्मा, महानगर अध्यक्ष ठाकुर नरेश सिंह, ब्रह्मचारी सोनू कुमार शास्त्री, प्रदेश मीडिया प्रभारी रिचा शर्मा, ने कहा कि कुंभ महापर्व वैदिक सनातन संस्कृति को जानने वाला पर्व है इसलिए प्रत्येक हिंदू परिवार नई पीढ़ी को कुंभ में ले जाकर अपनी वैदिक संस्कृति से रूबरू कराए, इस अवसर पर प्रमुख रूप से महानगर महामंत्री राहुल गौतम, डl जमुना शर्मा जिला अध्यक्ष गुंजन शर्मा, मनोज सिंह, विश्व हिंदू परिषद नेता जयराम शर्मा,ठाकुर सूरजमल, हरिओम वर्मा, राजेश कृष्ण शास्त्री, कन्हैया कौशिक मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending