उत्तर प्रदेश
कांग्रेसियों ने भ्रष्टाचार को लेकर नगर निगम के खिलाफ किया हल्ला बोल
मथुरा(राजकुमार गुप्ता) सब का सपना:- कांग्रेस ने नगर निगम बढे हुए टैक्स को लेकर नगर निगम की खिलाफत तेज कर दी। कांग्रेस ने मांग की है कि ड्रोन से सर्वे करा कर जो टैक्स तैयार किया गया है वह अप्रासंगिक और अव्यवहारिक है। इस पूरी प्रक्रिया को रद्द किया जाए और नए शिरे से सर्वे कराया जाए।कांग्रेसियों ने सोमवार को जन समस्याओं एवं भ्रष्टाचार को लेकर नगर निगम के खिलाफ जमकर हल्लाबोला। कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय सेठ बाड़ा से जुलूस के रूप में होली गेट आर्य समाज रोड होते हुए नगर निगम कार्यालय पहुंचे। जहां मेयर मुर्दाबाद के नारे लगाए और धरने पर बैठ गये।
धरना स्थल पर पहुंचे नगर उप आयुक्त अनिल कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने किया। चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि मथुरा वृंदावन नगर निगम क्षेत्र में जीआइएस सर्वे जो कि ड्रोन के द्वारा किया गया उस सर्वे को समाप्त किया जाए और पुनः कर्मचारियों के द्वारा घर घर जाकर सर्वे कराया जाए तथा नगर निगम मथुरा वृंदावन ने जो टैक्स चार गुना बढ़ाया है उसको खत्म कर पुराना टैक्स लागू किया जाए। मथुरा वृंदावन नगर निगम क्षेत्र में बंदरों का काफी आतंक है जिससे कई पर्यटक परदेसी एवं स्थानीय जनता की बंदरों के आतंक से छत से गिरने के कारण मृत्यु हो चुकी है।
मथुरा वृंदावन नगर निगम क्षेत्र की सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे हैं कूड़े के कारण नालियां भरी हुई है जिससे हजारों की संख्या में स्थानीय जनता लंगड़ा बुखार एवं संक्रमित बीमारियों से पीड़ित है जिससे कई व्यक्तियों की जान जा चुकी है। भ्रष्टाचार के पैसे का बंदरबांट के लिए झगड़े से जनता के लिए विकास के काम रूके हुए हैं तथा 182 करोड रुपए जो विकास के लिए आया था वह वापस हो चुका है 35 करोड रुपए जो प्रत्येक वार्ड में बिजली का काम होना है उस फाइल पर मेयर के द्वारा हस्ताक्षर नहीं किए जा रहे हैं।
इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष यतेन्दृ मुक़दमा महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सिखा चौधरी महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सिम्मी बैगम हरीश पचौरी प्रकाश शर्मा ने बृजेश शर्मा चन्द्रमोहन जयसवाल मोहम्मद आशिफ़ क़ुरैशी गिर्राज सिंह छोकर रवि निशाद दीपक पाठक मीरा देवी डॉक्टर दीपक आर्य डॉ अशोक सैनी अशीक शर्मा दिलीप चौधरी महेश चौबे सलीम अब्बासी प्रवीण भास्कर रोशन लाल अख़लाक़ चौधरी सलमान चौधरी मोहम्मद नसरुद्दीन अब्बासी इन्द्रजीत गौतम यासीन शमीम अब्बासी बेबी ठाकुर दीपक शर्मा हर्ष चौधरी विजय सिंह लोधी प्रिय पाल सिंह चिरागददीन कमल शर्मा मौजूद रहे
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
