Connect with us

अपराध

गोली लगने की खबर निकली झूठी, पुलिस ने घायल सहित पांच लोगों को किया गिरफ्तार

Published

on

मथुरा(राजकुमार गुप्ता) सब का सपना:- स्व. अमोल पहलवान के भाई को गोली मारने की घटना झूंठी निकली। पुलिस ने घालय सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गीतम पुत्र तोताराम, हरिओम पुत्र मूला, रवि पुत्र मान सिंह, ओंमवीर पुत्र बलबीर निवासीगण ग्राम पैगांव थाना शेरगढ़ को शेरगढ़ से उझानी रोड पर बनी स्व. चेतराम मुकदम की धर्मशाला के अंदर थाना क्षेत्र शेरगढ़ से गिरफ्तार किया गया। जबकि सोरन सिंह पुत्र स्व. रंजीत सिंह निवासी ग्राम पैगांव थाना शेरगढ को अस्पताल से हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक झूठी घटना का खुलासा करते हुए इनके कब्जे से दो तमंचा, चार कारतूस, दो चाकू बरामद किये गये हैं।

घटना इस तरह हुई कि पुरानी रंजिश के चलते शेरगढ़ के गांव पैगाम में स्वर्गीय अमोल पहलवान के बड़े भाई को नामजद लोगों ने गोली मार दी थी। थाना शेरगढ़ के गांव पैगाम में सोरन सिंह पुत्र रंजीत सिंह पड़ोस के ही एक कार्यक्रम में गया था जहां पहले से ही घात लगाए खड़े नामजद लोगों ने सोरन सिंह के पैर में गोली मार दी। जिसमें सोरन सिंह गिर पड़ा और हमलावर गोली मारकर भाग गए शोर शराब सुन कर परिजन घटनास्थल की तरफ दौड़े और जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

घायल ने बताया कि पहले छोटे भाई अनमोल पहलवान को गोली मारी थी जिसकी मौत हो गई वही हमलावरों ने फिर गोली मारकर हत्या करने की कोशिश की जिसमें गोली उसके पैर में लगी। पुलिस की पड़ताल में पूरा मामला पलट गया और पूरी घटना ही पुलिस ने नकार दी। कार्यवाही करने वाली टीम में थानाध्यक्ष थाना शेरगढ नीरज सिंह भाटी, एसआई मदन सिह थाना शेरगढ, एसआई अमिंत कुमार त्यागी थाना शेरगढ, एसआई यूटी अंकित शर्मा थाना शेरगढ, एसआई यूटी मौ. बिलाल थाना शेरगढ आदि पुलिसकर्मी थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending