Bijnor news
बिजनौर में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की साजिश, सुपारी लेकर पिकअप फूंकने वाला युवक गिरफ्तार
किरतपुर/बिजनौर (सब का सपना):- जनपद के थाना किरतपुर क्षेत्र में एक विशेष समुदाय के युवक द्वारा हिंदू समुदाय के व्यक्ति के पिकअप वाहन में आग लगाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि इस वारदात के पीछे सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने और आर्थिक लालच की गहरी साजिश रची गई थी।थाना किरतपुर क्षेत्र में एक पिकअप वाहन में पेट्रोल डालकर आग लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए जब जांच शुरू की, तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पुलिस ने अबूज़र समीम निवासी किरतपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद साजिश की परतों से पर्दा उठा।पूछताछ के दौरान अभियुक्त अबूज़र ने बताया कि वह चरमपंथी विचारधारा से जुड़े कुछ व्यक्तियों के संपर्क में था। अबूज़र के मोबाइल फोन की जांच से पता चला कि मुंबई निवासी जैद और अबूबाकर नामक व्यक्तियों ने उसे इस घटना के लिए उकसाया था। आरोपी को प्रलोभन दिया गया था कि यदि वह किसी विशेष धर्म के व्यक्ति की संपत्ति को नुकसान पहुँचाता है, तो उसे बड़ी धनराशि की मदद दी जाएगी।इसी रंजिश और लालच के चलते अबूज़र ने योजनाबद्ध तरीके से पिकअप वाहन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
बिजनौर पुलिस ने आरोपी अबूज़र को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। मुंबई स्थित अन्य आरोपियों (जैद और अबूबाकर) की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।पुलिस मामले के सभी तकनीकी पहलुओं और कॉल डिटेल्स की जांच कर रही है ताकि इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
