उत्तर प्रदेश
Sambhal अधिनियम 2015 एवं बाल संरक्षण एवं कल्याण से जुड़ी योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से दी गई जानकारी
सम्भल(सब का सपना):- ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक विकासखण्ड सभागार, जुनावाई में सम्पन्न हुयी। जिसमें बाल संरक्षण एवं सशक्त संरक्षणात्मक परिवेश, पालन पोषण करने, बाल श्रम, बाल तस्करी, बाल विवाह, परिवार की देख-रेख पाने, हिंसा व दुर्व्यवहार से बचने और संरक्षण पाने के उद्देश्य से मिशन वात्सल्य योजना के अन्तर्गत ब्लॉक स्तरीय बाल कल्याणा एवं संरक्षण समिति का गठन किया गया है। उक्त बैठक में एडीओ पंचायत, जुनावई कुलदीप कुमार ने बैठक में उपस्थित सदस्यों को किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 एवं बाल संरक्षण एवं कल्याण से जुड़ी योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से बताया।
बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता खेमपाल सिंह द्वारा सरकार द्वारा बालकों एवं छात्राओं के हितार्थ चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, आदि एवं विभिन्न हैल्पलाइन नम्बर जैसे 1098, 181, 112, 1076 आदि हेल्पलाइन नंबर जिनका प्रयोग आपातकाल स्थिति में किया जा सकता है, के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। बैठक में एडीओ पंचायत कुलदीप कुमार, सीएचसी जुनावाई से डॉ राजकुमार गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता खेमपाल सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
