Connect with us

Bhakti

मकर संक्रांति के पर्व पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Published

on

गजरौला (सौरभ गोस्वामी) सब का सपना:- भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और मां गंगा से परिवार और देश के कल्याण की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर बैठे पुरोहितों एवं गरीब, असहायो को सार्थयानुसार धन, वस्त्र आदि का दान भी किया गया। मंगलवार को ब्रजघाट एवं तिगरी में मकर संक्रांति के पर्व पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पूजा अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित किया। घनी ठंड व कोहरे के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर खिचड़ी, मूंगफली, तिल की रेवड़ी तथा वस्त्र आदि दान करपुण्य लाभ अर्जित किया। बताते हैं। कि पौष मास में जब सूर्य देव जब मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो मकर संक्रांति होती है। मकर राशि पर सूर्य के आने का विशेष महत्व होता है। मकर संक्रान्ति पर ब्रजघाट में एनसीआर सहित आसपास के जिलों जैसें अमरोहा संभल, मुरादाबाद आदि के लोगों ने भी पहुंचकर गंगा स्नान किया जबकि तिगरी में स्नान करने वालों की संख्या में स्थानीय गांवो के लोग ज्यादा रहे। सुबह के समय कोहरे के चलते घाट पर श्रद्धालुओं की संख्या कम रही लेकिन जैसे ही धूप निकली वैसे ही श्रद्धालुओं की संख्या में है। बढ़ोत्तरी होती गई। श्रद्धालुओं के जयकारों से गंगा घाट गूंज उठे।

श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद ब्रजघाट में स्थित मंदिरों में दर्शन किए और बाजारों से खरीददारी की। कई स्थानों पर समाजसेवियों ने गंगा घाट पर भंडारे लगाकर लोगों को भोजन एवं खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। दोनों ही स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। स्थानीय गोतोखोर भी तैनात रहे। वहीं बुधबाजार स्थित ज्योतिषी पंडित दयानंद शर्मा ने बताया कि मकर संक्रान्ति पर्व पर गंगा स्नान करने से श्रद्धालुओं के जीवन में सुख व उल्लास के क्षण आते हैं। इस दिन खुले मन से दाना करना चाहिये, दान करने से घर में स्मृद्धि आती है।



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending