Connect with us

Trending

नगरपालिका द्वारा सड़को पर फैलायी जा रही है गंदगी

Published

on

सरकार के ‘‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’’ अभियान को लगाया जा रहा है पलीता

चन्दौसी (सब का सपना) अखिलेश कुमार:- नगर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए एक ओर सरकार ‘‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’’ अभियान का नारा लगवा रही है। वहीं दूसरी ओर चन्दौसी नगरपालिका द्वारा इस स्वच्छता अभियान को पलीता लगाया जा रहा है। नगर में सडकों पर गंदगी फैली हुई नजर आ रही है। हम बात कर रहे हैं चन्दौसी के खुर्जा गेट अम्बेडकर पार्क के पीछे बने नालों की जहां पालिका द्वारा जेसीबी से नालों की गंदगी निकालकर सड़को पर फैला दी गयी है।

इस गदंगी से बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। वहीं स्थानीय लोगांे के अनुसार नगरपालिका कर्मचारियों व पालिका जेसीबी द्वारा जब भी नालों की सफाई की जाती है। तो उस गंदगी को कई दिनों के लिए सडकों पर ही छोड दिया जाता है और यह गंदगी सड़कों पर बुरी तरफ फैल जाती है। जिस कारण स्कूली बच्चों, राहगीरों, दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकांे को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पडता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending