Connect with us

उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी ने किया प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण दिए जरूरी दिशा निर्देश

Published

on

संभल (बहजोई):- जिलाधिकारी डॉक्टर राजेंद्र पैंसिया ने विकासखंड बहजोई के ग्राम कनेैटा के प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र तथा रमपुरा के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने ग्राम कनैटा के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम बच्चों के पंजीकरण के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं बच्चों की अधिक से अधिक उपस्थिति को लेकर अध्यापकों को निर्देशित किया। विद्यालय में उपलब्ध सूचना पट पर छात्र-छात्राओं की उपस्थिति के अतिरिक्त दिनांक एवं विद्यालय का नाम भी अंकित किया जाए। जिलाधिकारी ने मिड डे मील की भोजन सामग्री गुणवत्ता की चेक किया एवं आवश्यक दिशा निर्देशित करते हुए कहा की भोजन सामग्री की गुणवत्ता ठीक हो। तथा जिलाधिकारी ने आजादी के अमृत महोत्सव के शिलापट एवं स्कूल की क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश किया। जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया तथा जर्जर शौचालय को लेकरआवश्यक दिशा निर्देश दिए। स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र कि साफ सफाई को लेकर भी निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान को निर्देशित करते हुए कहा कि स्कूल आने वाले मार्ग पर किसी प्रकार का अतिक्रमण ना हो यह सुनिश्चित किया जाए। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने ग्राम रमपुरा के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय का निरीक्षण किया। जिसमें जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार के द्वारा नियमित रूप से श्रमदान किया जाए। बच्चों को भी प्रेरित किया जाए। ग्राम पंचायत अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सप्ताह में दो बार स्कूल की साफ सफाई कराना सुनिश्चित करें। और उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालय में प्लास्टिक का प्रयोग किसी भी दशा में नहीं किया जाए। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने ग्राम रमपुरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। बच्चों की उपस्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं पंजीकरण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देशित किया। उन्होंने अध्यापक एवं अध्यापिका को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालय के समय बच्चों के अभिभावकों से दूरभाष पर वार्ता की जाए। ताकि जिससे बच्चों की उपस्थिति अधिक हो सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों को मिड डे मील अच्छी गुणवत्ता का मिले इसको प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर में साफ सफाई प्रत्येक दशा में रहे।जिलाधिकारी ने समस्त अध्यापकों को निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों को हिंदी का अधिक अभ्यास करायें जिससे बच्चों को हिंदी में अधिक ज्ञान प्राप्त हो सके।

जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान को निर्देशित करते हुए कहा कि स्कूल का मार्ग बाधा रहित रहे एवं अतिक्रमण मुक्त होना चाहिए। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर, खंड शिक्षा अधिकारी बहजोई सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending