Connect with us

Trending

पशु पालन बिभाग की खराब प्रगति पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी

Published

on

वैठक की सूचना दिए जाने के बावजूद अनुपस्थिति रहे अधिशासी अधिकारियों का स्पष्टीकरण के साथ वेतन रोकने के दिया निर्देश

अमरोहा/यूपी:- जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में गौ आश्रय स्थलों में स्थापन प्रबंधन संचालन और लू से बचाव के लिए प्रबंधन सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में सभी उप जिलाधिकारियों खंड विकास अधिकारियों व पालन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई । वैठक में प्रतिभाग किये जाने के लिये सूचित किये जाने के बावजूद जोया और अमरोहा के अधिशासी अधिकारी को छोड़कर बाकी सभी अधिशासी अधिकारी के अनुपस्थिति होने के कारण स्पस्टीकरण काल किये जाने और सन्तोषकजनक जवाब न मिलने पर वेतन रोकने के निर्देश दिया है ।

समीक्षा में पशुपालन विभाग के अधिकारियों की शिथिलता व लापरवाही पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण कॉल करने और सुधार न होंने पर प्रमुख सचिव को कार्यवाही के लिए पत्र लिखवाने के निर्देश मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को दिया । उन्होंने सभी उप जिला अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हर सप्ताह पशुपालन विभाग और खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक किया जाए और गौ संरक्षण से सम्बंधित जो भी कार्य चल रहे हैं उन्हें पूर्ण किया जाए । कहा की प्रत्येक गौशाला में गायों के हरे चारे की व्यवस्था के लिए नेपियर घास अधिक से अधिक बुवाई जाए जो भी क्षेत्र में खाली बड़ी जमीन है चारागाह खलिहान उसका चिन्हाकन किया जाए और हरा चारा नेपियर घास की बुवाई प्राथमिकता के साथ कराया जाए ।

सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक गौशाला में पर्याप्त भूमि हरे चारे के लिए उपलब्ध होनी चाहिए । लू से से बचाव के लिए भी प्रत्येक गौशाला के लिए आवश्यक व्यवस्था कर लिया जाए । गौ संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए सुबह शाम गायों को नहलाने की भी करवाई किया जाए । गौ संरक्षण केंद्र गुरैठा में लगातार लापरवाही पशुपालन विभाग के अधिकारियों और और खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा किये जाने पशुओं का स्वास्थ्य में सुधार न हो पाने बीमार पशुओं क़ा इलाज न कराये जाने पशुओं को पानी और हरा चारा न मिल पाने पर जिम्मेदार गौशाला NGO सचिव को कड़ी फटकार लगाते 15 दिन में स्थिति सही न होने पर प्रबन्धन समाप्त किये जाने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए । साथ ही कार्य सन्तोषजनक न होने तक धनराशि के भुगतान पर रोक लगाए जाने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए। गायों के भरण पोषण के लिए अधिक से अधिक भूसा एकत्र करने की कार्यवाही सभी खंड विकास अधिकारी कर लें।

बैठक के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार मिश्र उपजिलाधिकारी धनोरा हसनपुर नौगांवा अमरोहा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी खंड विकास विकास अधिकारी पशुपालन विभाग के अधिकारी और डॉक्टर मौजूद रहे ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending