Connect with us

Trending

जिलाधिकारी ने एक सप्ताह में स्पीड नियंत्रण बोर्ड लगवाए जाने के NHI प्रतिनिधि को दिए निर्देश

Published

on

अमरोहा (संसू) सब का सपना:- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने पूर्व में हुई बैठक मे दिये गये निर्देश के अनुपालन की समीक्षा कर आवश्यक जानकारी लेकर सम्बन्धित को दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी बृजेश कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि स्ट्रीट वेंडर के लिए स्ट्रीट जोन चिन्हित कर बनाया जाए और पार्किंग के लिये उचित स्थान तय किया जाए ताकि शहर में जाम की स्थिति न हो और आवागमन सुगम हो सके । जिलाधिकारी ने एक सप्ताह में स्पीड नियंत्रण बोर्ड लगवाए जाने के निर्देश NHI प्रतिनिधि को दिए । कहा कि हाइवे में जो अवैध कट हैं उनको बन्द किया जाय विसेष ध्यान देकर यह कार्य किया जाय । अधिशासी अभियंता pwd ने बताया कि इस माह दुर्घटनाओं में 25 प्रतिशत कमी आयी है मृतकों में 57 प्रतिशत कमी आयी है जिलाधिकारी ने कहा कि दुर्घटना में कमी लायी जाए इस पर अभियान चलाकर कार्य किया जाए ।

ARM रोडवेज को निर्देशित करते हुए कहा कि ड्राइवर को ट्रेंड करें जाम वाले स्थान पर बसों को न रोका जाए केवल बस स्टैंड पर ही सवारी को रोककर भरा जाए ।ट्रैफिक पुलिस निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि जाम वाले स्थानों पर प्राइवेट वाहन मार्ग और चौराहें पर न खड़े हों अधिक से अधिक चालान किया जाए यह सुनिश्चित हो । सभी सरकारी और निजी शैक्षिक संस्थाओं में सड़क सुरक्षा समिति की वैठक नियमित हों और सड़क सुरक्षा क्लब का गठन कर लिया जाए जिला विद्यालय निरीक्षक यह विशेष ध्यान दें। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय के बच्चों को मोटर ट्रेनिंग स्कूल में सड़क सुरक्षा के नियमों ट्रैफिक के नियमो का प्रशिक्षण जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा कराया जाए । ट्रक बसों के ड्राइवरों की आँख का टेस्ट कराया जाए मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा इसका कैम्प लगाया जाये। गुड़ सेमेटेरियन के अंतर्गत एंबुलेंस में सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध हो और जो रिस्पांस टाइम है उसमें अवश्य वह पहुँचे यह सुनिश्चित करें ।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता pwd को निर्देशित करते हुए कहा कि रोड के किनारे के जो विद्यालय हैं जनपद में वहां पर स्पीड लिमिट साइनेज प्राथमिकता के साथ होने चाहिए । इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सत्यपाल सिंह अधिशासी अभियंता pwd संभागीय परिवहन अधिकारी महेश कुमार शर्मा सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य अनिल कुमार जग्गा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending