Trending
जिलाधिकारी ने मिलावट खोरी के खिलाफ अभियान चलाने के दिये सख्त निर्देश
मथुरा(राजकुमार गुप्ता) सब का सपना:- नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत के अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि उनके क्षेत्र में खाद्य वस्तुओं में किसी प्रकार की मिलावट खोरी तो नहीं हो रही है। मिलावटखोरी पर अब निकाय के अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी। प्रशासनिक और निकायों से जुड़े अधिकारी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के साथ संयुक्त कार्यवाही करेंगे जिससे कि मिलावट खारी को रोका जा सके और मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने मिलावट खोरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने पर नाराजगी जताई है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को अभियान चलाकर मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिये हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मौजूद खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को जिलाधिकारी की नाराजगी का सामना करना पडा।
बैठक में खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि तेल, मसालों, दूध, पनीर, घी, मिठाई आदि के नमूने अभियान चलाकर ले। जांच में दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकायों के अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि उनके नगर क्षेत्र में मिलावटी खाद्य पदार्थ का उपयोग नहीं हो रहा हो। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान तथा आगामी सर्दी के दृष्टिगत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
