Trending
जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की शिकायत
अमरोहा (सब का सपना):- जिलाधिकारी द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना नौगांवा सादात में पहुंच फरियादियों की शिकायतों को सुना और शिकायत कर्ता से फीडबैक लिया । इस अवसर पर जिलाधिकारी ने भूमि विवाद रजिस्टर व पूर्व थाना दिवस में आई हुई शिकायतों के निस्तारण रजिस्टर को भी देखा। निस्तारण रजिस्टर को देखकर जिलाधिकारी ने स्वयं फोन कर शिकायतकर्ता से बातचीत कर निस्तारण हो गया या नहीं फीडबैक लिया।
शिकायत निस्तारण से असंतुष्ट नजर आते हुए जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को प्राथमिकता के साथ सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिया।कहा की स्वयं लंबित शिकायतों को उपजिलाधिकारी देखें और एक-एक करके निस्तारण कराएं निस्तारण ठीक नहीं हो पा रहा है शिकायतें लंबित हैं गुणवत्ता पूर्ण भी नहीं हैं। चकरोड अवैध कब्जे पैमाइश तालाब सहित अन्य भूमि विवाद संबंधी शिकायतों को उप जिलाधिकारी स्वयं देखकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं पुलिस और राजस्व की टीम में अच्छा समन्वय होना चाहिए।
निस्तारण रजिस्टर में तलाक मारपीट महिला अपराध की पुलिस से संबंधित लम्बित शिकायत पर थाना प्रभारी को प्राथमिकता के साथ त्वरित गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिया।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी नौगांवा बृजपाल सिंह तहसीलदार नायब तहसीलदार नौगांवा सहित अन्य संबंधित अधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
