Trending
जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण
सम्भल ( बहजोई):- जिलाधिकारी डाॅ राजेन्द्र पैंसिया द्वारा सम्भल में स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयर हाऊस का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि परिसर में साफ़ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। ईवीएम, बी.यू एवं सी.यू के विषय में जानकारी प्राप्त की तथा जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि वेयर हाऊस पर तैनात गार्ड सतर्कता से अपनी डयूटी पर तैनात रहें। सीसीटीवी कैमरों को लेकर भी दिशा निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था को भी चेक किया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा,उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर आनंद कटारिया,एस.ओ.सी चकबंदी, जिला पंचायत राज अधिकारी उपेन्द्र कुमार पाण्डेय, सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
