Connect with us

उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी ने किया कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण बच्चों को यूनिफॉर्म में न देखकर जताई नाराजगी

Published

on

अध्यापक गण रुचि लेकर प्रतिदिन बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें, बच्चों को भाषा गणित विज्ञान का अच्छा ज्ञान होना चाहिए – जिलाधिकारी

अमरोहा (सब का सपना):- जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स द्वारा कस्तूरबा आवासीय विद्यालय नगर व ग्रामीण का मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया । इस अवसर पर जिला अधिकारी ने प्रत्येक कक्षा में जाकर बच्चों से पठन-पाठन , कोई समस्या तो नहीं ,पढ़ाई ठीक हो रही है ,खान-पान की स्थिति का जायजा लिया साथ ही बच्चों से कस्तूरबा आवास में दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली । जिलाधिकारी ने बच्चों से पढ़ लिख कर क्या बनोगे जानकारी लेकर ईमानदारी के साथ मन लगाकर पढ़ाई करने को प्रेरित किया ।

कस्तूरबा आवासीय विद्यालय ग्रामीण के अधिकतर बच्चों में यूनिफॉर्म में ना देख कर नाराजगी व्यक्त कर जिलाधिकारी ने सभी बच्चों को यूनिफॉर्म दिलाए जाने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया। जिलाधिकारी ने भाषा गणित कंप्यूटर के सवाल जवाब बच्चों से किया जिस पर जिलाधिकारी ने अध्यापक को बुलाकर कहा की बच्चे कमजोर हैं इन्हें सही शिक्षा दें बच्चों को भाषा गणित विज्ञान का अच्छा ज्ञान होना चाहिए प्रत्येक विषय को अध्यापक प्रतिदिन बच्चों को पढ़ाएं पढ़ाई में लापरवाही नहीं की जानी चाहिए । जिलाधिकारी ने छात्र उपस्थित पंजिका और अध्यापक उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन कर मौके पर अध्यापकों को बुलाकर जानकारी लिया ।

जिला अधिकारी ने रसोईया को बुलाकर विद्यालय में शुद्ध स्वच्छ और समय से भोजन उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिया ।जिलाधिकारी को विद्यालय की नालियों में जल निकासी की अच्छी व्यवस्था न मिलने पहुँच मार्ग की व्यवस्था ठीक न होने पर जल्द ही व्यवस्था ठीक कराने का आश्वासन दिया । जिलाधिकारी ने विद्यालय संरक्षक को विद्यालय में पर्यावरण समिति बनाने साथ ही खाली पड़ी जमीन पर किचन गार्डन बनाए जाने के निर्देश दिया कहा कि पर्यावरण के प्रति बच्चों को जागरूक करें । निरीक्षण के अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ मोनिका सहित कस्तूरबा विद्यालय के अध्यापक स्टाफ गण मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending