Connect with us

Trending

जिलाधिकारी ने किया पीएम श्री विद्यालय पाठकपुर का निरीक्षण छात्रों के साथ खाया खाना

Published

on

सम्भल ( बहजोई):- जिलाधिकारी डाॅ राजेन्द्र पैंसिया द्वारा विकासखंड बहजोई के पी.एम. श्री विद्यालय पाठकपुर का निरीक्षण किया। सभी व्यवस्थाओं एवं निर्माण कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया तथा कार्य को शीघ्र कराने के निर्देश दिए एवं सफाई कार्य को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा विकासखंड बनियाखेडा के पी.एम.श्री विद्यालय आटा का निरीक्षण किया निर्माण कार्य की गुणवत्ता को चैक किया तथा कार्य को शीघ्र कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा परिसर में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का भी निरीक्षण किया। संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी विद्यालय के तिथि भोजन में भी सम्मिलित हुए।


इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञान सिंह,डिप्टी कलक्टर निधि पटेल, खंड विकास अधिकारी बहजोई अखिलेश कुमार, खंड विकास अधिकारी बनिया खेड़ा कमल कांत, खंड शिक्षा अधिकारी मुंशी लाल पटेल, एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending