Blog
जिलाधिकारी ने थाना डिडौली में थाना समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की शिकायतों सुन दिया गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
भूमि के सीमांकन सम्बन्धी शिकायत पर पहुँचे दो पक्षों के मामले को जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान, नायब तहसीलदार लेखपाल और पुलिस की टीम भेजकर सीमांकन कराये जाने के दिया निर्देश
अमरोहा (सु.वि.):- जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह की उपस्थिति में थाना डिडौली में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर आये हुए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता के साथ एक एक कर सुना और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित को दिया । थाना दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष अधिकतर समस्याएं राजस्व विभाग की पैमाइश अवैध कब्जे की रही ।
ग्राम डिडौली में महबूब की डेयरी के निकट कल्लू और नरेश की जमीन के सीमांकन की शिकायत को संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने दोनों पक्षों लेखपाल ग्राम प्रधान को मौके पर बुलाकर नक्शे के आधार पर नायब तहसीलदार लेखपाल और पुलिस की टीम लगाकर संयुक्त रूप से सीमांकन कराये जाने के निर्देश दिया । नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले दो माह से मामला लंबित है इतनी देरी क्यों हो रही है। नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोग खुद जनता को सिविल कोर्ट में जाने को मजबूर करते हैं ।
जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि फरियादियों की शिकायतों को प्राथमिकता से लेते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित हो किसी भी फरियादी को बार-बार ना दौड़ाया जाए एक बार में ही उसकी समस्या का निस्तारण समय से हो जाए । कहा कि जमीन संबंधी शिकायतों को प्राथमिकता के साथ निस्तारण कराए जाए । उन्होंने कहा कि कहीं पर भी ग्राम समाज पैमाइश चकरोड अवैध कब्जे यदि है तो उन्हें प्राथमिकता के साथ दोनों पक्षों को बुलाकर सुना जाए एक पक्ष के साथ निर्णय न किया जाए फैसला दोनों पक्षों की सहमति के आधार पर ही दिया जाना चाहिए । कहा कि कोई भी प्रार्थना पत्र है तो उसका समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो यह सुनिश्चित करें ।
निस्तारण में देरी न किया जाए अन्यथा खैर नहीं होगी शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित हो। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान रजिस्टर थाना समाधान रजिस्टर भूमि विवाद रजिस्टर का भी अवलोकन किया और पूर्व में आयी शिकायतों के निस्तारण की स्थिति को देखा। इस अवसर पर तहसीलदार अमरोहा सहित अन्य संबंधित अधिकारी प्रभारी थानाध्यक्ष मौजूद रहे ।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
