Connect with us

Trending

संपूर्ण समाधान दिवस में आम जनता की जिलाधिकारी ने सुनी समस्याएं, लापरवाह अधिकारियों को दी हिदायत

Published

on

अमरोहा (सब का सपना):- जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी की अध्यक्षता में तहसील अमरोहा के अंतर्गत ब्लॉक सभागार अमरोहा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से सुना और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए । जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय लेखपालों को एक-एक करके बुलाकर विरासत अंश निर्धारण पैमाइश सहित अन्य राजस्व संबंधी लंबित मामलों की जानकारी ली और ज्यादा लंबित मामलों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त कर उप जिलाधिकारी को जांच कर संबंधित लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा की तहसील दिवस को आधिकारी गंभीरता से लें ,टीम बनाकर उप जिलाधिकारी प्राप्त सभी शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के साथ कराएं। कहा कि निस्तारण गुणवत्तापूर्ण हो ।यह सुनिश्चित हो कि तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों का शीघ्रता से निस्तारण हो जाए । राजस्व संबंधी मामलों में राजस्व और पुलिस के अधिकारी संयुक्त रूप से जाँच कर कार्यवाही करें ।

जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि अभियान चलाकर चकरोड तालाब आदि पर कब्जा मुक्त कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें । जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देकर कहा कि जो शिकायतें सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई हैं उन शिकायतों की जांच की जाये और आने वाली शिकायतों का निस्तारण शीघ्र अतिशीघ्र किया जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों सहित कुल 21 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमे से 02शिकायत का निस्तारण मौके पर हुआ है शेष शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारित कराने के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का शीघ्रता से समाधान गुणवत्ता पूर्ण वास्तविकता से करना सुनिश्चित करें। शिकायत कर्ता को पूर्ण रूप से संतुष्टी मिलनी चाहिए, यदि शिकायत कर्ता निस्तारण से संतुष्ट नही है तो वह निस्तारण निष्क्रिय माना जाता है। सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह उपजिलाधिकारी अमरोहा तहसीलदार अमरोहा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending