Trending
जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा किशोरी रमण गर्ल्स डिग्री कॉलेज में मतदाता रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया
मथुरा (राजकुमार गुप्ता):- जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने किशोरी रमण गर्ल्स डिग्री कॉलेज में मतदाता रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। शुभारंभ कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडेय, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुरेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी सदर वैभव गुप्ता सहित स्कूल की प्रधानाचार्य उपस्थित रही।
जिलाधिकारी ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चालू हो गया है। आज दिनांक 29 अक्टूबर 2024 से 28 नवंबर 2024 तक दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित की गई है तथा विशेष तिथियों पर कैंपों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दिनांक 9 नवंबर 2024 (शनिवार), 10 नवम्बर 2024 (रविवार), 23 नवम्बर 2024 (शनिवार) व 24 नवंबर 2024 (रविवार) को सभी बी.एल.ओ अपने अपने बूथों मतदाता सूची एवं फॉर्म के साथ उपस्थित रहेंगे। मतदाता सूची में नाम बढ़वाने, कटवाने तथा संशोधन करवाने के कार्य को उक्त अवधि में किया जा सकता है।
जिलाधिकारी ने 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाली छात्राओं को वोटर कार्ड बनवाने तथा आगामी निर्वाचन में मतदान करने हेतु प्रोत्साहित किया। आपका वोट अनमोल है, सरकार बनाने में आपके वोट की अहम भूमिका रहती है।
उन्होंने बच्चों से अपने अपने क्षेत्रों में लोगों एवं अपने परिवारजनों को जागरूक करने हेतु अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने बताया कि दिनांक 6 जनवरी 2025 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने विशेष तिथियों में लगाए गए कैंपों के माध्यम से लोगों को लाभान्वित करने हेतु प्रेरित किया। व्यक्ति (18+) अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिये प्रारूप 6 भरकर, निर्वाचक नामावली में अंकित किसी प्रबिष्टि में आपत्ति दर्ज कराने के लिये प्रारूप-7, निवास में परिवर्तन एवं किसी प्रबिष्टि में संशोधन हेतु प्रारूप-8 एवं अप्रवासी व्यक्ति द्वारा अपना नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित कराने हेतु प्रारूप- 6ए भरकर प्रस्तुत करना होगा।
कार्यक्रम में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज खंडेलवाल, स्वीप कॉर्डिनेटर पल्लवी सिंह, जिला मास्टर ट्रेनर मनीष दयाल सहित स्कूल की छात्राएं उपस्थित रही।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
