उत्तर प्रदेश
जिलाधिकारी राजस्व कार्यो की समीक्षा की, संबंधित को दिए निर्देश
अमरोहा (सब का सपना):- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय में उप जिलाधि कारियों की उपस्थिति से सम्बंधित तहसील स्तर के राजस्व कार्यो की समीक्षा की गई। जिला अधिकारी ने कहा कि धारा 24 और 116 की जो आदेश उप जिलाधिकारी न्यायालय द्वारा जारी किए गए हैं उनका अनुपालन सुनिश्चित किया जाए और इसका एक प्रमाण पत्र दिया जाए कि निस्तारण हो गए हैं कोई लंबित नहीं हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि वसूली में वृद्धि लाया जाए अमीन को आरसी के सापेक्ष कितनी वसूली की जानी है कितना बाकी है उसको लक्ष्य आवंटित किया जाए आरसी के सापेक्षत वसूली होनी चाहिए । जिलाधिकारी ने कहा कि उप जिलाधिकारी स्तर पर जो भी सरकारी योजनाओं के सत्यापन लंबित हैं राशन डीलर की जांच लंबित है उसकी प्राथमिकता के साथ जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत किया जाए ।अधिकारी ने कहा कि जो तालाबों और चारागाह की भूमि है उसमे अतिक्रमण किया गया है उसको कब्जा मुक्त कराया जाए । चारागाह की भूमि को खाली कराकर वीडियो को भेजकर चारा बुवाया जाए। कहा कि हैसियत प्रमाण पत्र की कोई भी आवेदन लंबित न रहे प्राथमिकता के साथ निस्तारण हो जाय। मत्स्य पालन का जो लक्ष्य दिया गया है उप जिलाधिकारी उसको पूर्ण करें ।
आय जाति निवास का कोई भी आवेदन लंबित न रहे समय से निस्तारण कर दिया जाए। वरासत के मामलों में प्राथमिकता के साथ काम । जिलाधिकारी ने कहा कि सभी उप जिलाधिकारी यह ध्यान दें कि जल जीवन मिशन का जो कार्य भूमि न मिलने व विवाद के कारण लंबित है उसको प्राथमिकता से दूर कराएं ।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक माया शंकर यादव उप जिलाधिकारी सदर नौगांवा धनोरा सहित अन्य संबंधित उप जिलाधिकारी मौजूद रहे।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
