उत्तर प्रदेश
जिलाधिकारी ने कि बेसिक शिक्षा विभाग की जिला टास्क फोर्स की समीक्षा , शिक्षा की गुणवत्ता के सुधार को चेताया
अमरोहा:- जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मिड डे मील टास्क फोर्स की वैठक आयोजित की गई । इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से एक-एक करके विकास खंडवार जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारा जाए सभी विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं ठीक हों कंही अव्यवस्था न हो । कहा कि जनपद में विना मानक के जो विद्यालय चल रहे हैं उन पर कार्यवाही अमल में लायी जाय। कोई कमी मिलती है तो खंड शिक्षा की जिम्मेदारी तय की जाएगी । एक जुलाई से 15 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान के तहत शत प्रतिशत नामांकन अभियान चलाकर किया जाए। कहा की जिन विद्यालयों में टीचर नहीं जा रहे हैं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा उनपर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए । बच्चों के पठन पाठन में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कठोर कार्यवाही की जाएगी । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा यह सुनिश्चित किया जाय कि विद्यालयों में छात्र और शिक्षक का जो अनुपात है वह ठीक हो । कहा कि सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी और अन्य अधिकारी को जितने विद्यालय निरीक्षण को आवंटित हैं उसको पूरा किया जाय । सभी बच्चों का आधार वेरिफिकेशन किया जाए सभी को समय से ड्रेस जूते बैग के लिए जो धनराशि भेजी जानी है वह समय से सभी को उपलब्ध कराया जाए यह सुनिश्चित हो । इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र जिला विद्यालय निरीक्षक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे ।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
