Connect with us

hospital

जिलाधिकारी ने किया बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा,

Published

on

अमरोहा (सब का सपना):- जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा वैठक आयोजित की गई । इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की बिंदुवार जानकारी जिलाधिकारी जी को उपलब्ध कराई । जिलाधिकारी ने मिड डे मील सप्लाई करने वाले NGO को सुधार करने के निर्देश दिए। कहा जो विद्यालय में मिड डे मील सप्लाई किया जा रहा है उसकी गुणवत्ता ठीक नहीं है सुधार करें अन्यथा कार्यवाही की जाएगी । बेसिक शिक्षा विभाग के सम्बन्धित लिपिक से कितनी बार आप द्वारा निरीक्षण किया गया महीने में कितनी बार किया जाता है संबंधित बिंदुओं पर जानकारी ली । जिलाधि कारी ने कहा कि सभी विद्यालयों में मिड डे मील में किस दिन क्या दिया जाएगा इसका मीनू चार्ट प्रत्येक विद्यालय में लग जाए और उसी के अनुसार बच्चों को दिया जाए ।

अधिक से अधिक विद्यालयों को निपुण बनाए जाने के खंड शिक्षा अधिकारियों को दिया निर्देश

जिलाधिकारी ने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत सभी पैरा मीटर मे शतप्रतिशत कार्य हो जाय टायलीकरण गुणवत्ता पूर्ण कराया जाए । जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विद्यालयों में कम उपस्थित है उनकी लिस्ट तैयार किया जाए। खण्ड शिक्षा अधिकारी नामित विद्द्यालयों का शतप्रतिशत निरीक्षण अवश्य करें । जिलाधिकारी ने कहा कि अधिक से अधिक विद्या लयों को निपुण बनाया जाए इसके लिए स्ट्रेटजी बनाया जाए। निपुण के लक्ष्य में जोया गजरौला गंगेश्वरी हसनपुर में लक्ष्य के सापेक्ष कम निपुण होने पर जिलाधिकारी ने असन्तोष व्यक्त किया और निपुण बनाये जाने के लिये बेहतर स्ट्रेटजी बनाये जाने के निर्देश सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिए । कहा जो लक्ष्य दिया गया है उसको सभी बीईओ शतप्रतिशत पूर्ण करें । जिलाधिकारी ने कस्तूरबा विद्द्यालयों में बेहतर शिक्षा संचालन के निर्देश दिये ।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र, जिला विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending