उत्तर प्रदेश
जिलाधिकारी ने फावड़ा चलाकर किया किया अमृतसरोवर / नौका विहार की खुदाई का शुभारंभ
अमरोहा/यूपी:- बुद्धवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी द्वारा विकासखंड जोया की ग्राम पंचायत चौधर पुर में मनरेगा योजना के अंतर्गत अमृतसरोवर / नौका विहार की खुदाई का शुभारंभ फावड़ा चलाकर किया गया। शुभारंभ जिलाधिकारी ने भूमि पूजन कर विधिवत मंत्रोच्चार के साथ हवन की आहुति देकर किया गया । शुभारंभ के अवसर पर उपनिदेशक कृषि जिला विकास अधिकारी जिला महिला कल्याण अधिकारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी जिला पंचायत राज अधिकारी जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ग्राम प्रधान और ग्राम वासियों द्वारा फावड़ा चलाकर श्रमदान किया गया ।
जिला अधिकारी ने कहा कि अमृत सरोवर का खुदाई का कार्य प्राथमिकता के साथ कराया जाए और इसको सौंदरीकरण कर भव्य रूप दिया जाए । अमृत सरोवर बन जाने पर जहां एक और जल संरक्षण में मदद मिलेगी वहीं क्षेत्र में मनोरंजन का साधन भी हो सकेगा और ग्रामीण क्षेत्र में जल संकट को भी दूर किया जा सकता है । इसको संरक्षित करने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होगी । जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि अमृत सरोवर के चारों ओर बांध बनाया जाए और उसमें छाँहदार वृक्ष भी लगाया जाए । इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी जोया ग्राम प्रधान सेक्रेटरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी और बड़ी संख्या में मनरेगा मजदूर उपस्थित रहे।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
