Connect with us

Trending

जिलाधिकारी ने की कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत वैठक ड्यूटी में जिम्मेदारी निर्वहन को चेताया

Published

on

अमरोहा (सब का सपना):- जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कावड़ यात्रा के दृष्टिगत लगाए गए सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने ने निर्वाध विद्युत आपूर्ति के लिए क्या व्यवस्था की गई है ,खंभो पर इंसुलेशन कितने टूटे खंभो पर कार्रवाई की गई है मेडिकल की व्यवस्था ग्रामीण और शहरी में साफ सफाई शौचालय पेयजल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की संबंधित विभागीय अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया । जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि लगाए गए सेक्टर मजिस्ट्रेट को जो भी जिम्मेदारी सौंपी जा रही है उसकी पूरी गंभीरता के साथ कार्य करेंगे लापरवाही करने वाले मजिस्ट्रेट किसी भी स्थिति में बख्से नहीं जाएंगे। कावड़ यात्रा सरकार की प्राथमिकताओं में है प्रत्येक विंदु पर नजर रखी जा रही है जिस अधिकारी की जहां पर ड्यूटी लगाई जा रही है पूरी गंभीरता से निर्वहन करेंगे। जो सेक्टर आवंटित किया गया है वहां पर लाइट पानी विद्युत शौचालय साफ सुथरा मार्ग गड्ढा मुक्त मार्ग सहित सभी व्यवस्थाएं पूर्ण हो पहले से उसका जाकर निरीक्षण सेक्टर मजिस्ट्रेट कर लें कहीं पर कमी है तो उसको दूर करवा लें। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी सेक्टर मजिस्ट्रेट बिना अवकाश के छुट्टी पर नहीं जाएगें । यदि बिना अनुमति के कोई मुख्यालय छोड़ता है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी ।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कावड़ यात्रा में कहीं पर भी खुले में पशु टहलते ना मिले अभियान चलाकर संबंधित गौशाला में शिफ्ट किया जाए। जिला फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर यह सुनिश्चित करें कि कहीं पर भी अंडा मांस मछली की दुकान मार्ग में खुली ना रहे ,कोई भी कोई भी बिक्री नहीं होनी चाहिए लगाने वाले शिविर की खाद्य सामग्री की नियमित चेकिंग किया जाए ,खाद्यय सामग्री की रेट लिस्ट अवश्य हो। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था हो ग्रामीण क्षेत्र में कहीं पर भी अंधेरा ना हो शौचालय एक्टिव रूप में कार्य करें कर्मचारियों की तैनाती कर दी जाए शौचालय की साफ सफाई भी हो। इसी प्रकार शहरी क्षेत्र में भी व्यवस्था हो 5 किलोमीटर के दायरे में तक प्रकाश की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए । अधिशासी अभियंता विद्युत ध्यान दें ट्रांसफार्मर जहां रखे गए हैं उसके चारों ओर बेरिकेटिंग किया जाय ,खंभो पर इंसुलेशन कम से कम 6 फीट तक की ऊंचाई तक अवश्य हो। कोई भी खंबा टेढ़ा ना हो सीधा जो जर्जर टूटे हुए तार बदल दें।

अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी मार्ग में जल भराव कहीं पर भी नहीं होना चाहिए । गड्ढा मुक्ति शतप्रतिशत हो जाना चाहिए मार्ग साफ सुथरा दिखे। विद्युत विभाग और मेडिकल के द्वारा कंट्रोल रूम बनाए जाएं और वहां पर कर्मचारियों की तैनाती हो जाए। एंबुलेंस महत्वपूर्ण स्थल पर तैनात किया जाए और उसमें लगाए गए कार्मिक का मोबाइल नंबर भी दे दिया जाए। arm रोडवेज यह सुनिश्चित करें कि किसी भी रोडवेज में अनट्रेंड ड्राइवर न हो चेकिंग कर लगाया जाए स्पीड लिमिट के लिए भी निर्देशित किया जाए। संभागीय परिवहन अधिकारी यह सुनिश्चित करें ओवर लोड और डग्गामार वाहन न चलें जो वाहन अनफिट हैं उन पर पूरी तरह से रोक लगाई जाय। अधिशासी अभियंता जल निगम यह सुनिश्चित करें कि जहां शिविर लग रहे हैं वहां पर पानी के पीने के लिए टोटी लगवाई जाए पाइपलाइन बिछाने के समय जो रोड तोड़ी गई है उसको भी सुधार किया जाए। सभी उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र पर भ्रमण कर देख लें कहीं पर भी अव्यवस्था हो तो समय रहते उसको पूर्ण करा लें । इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह उप जिलाधिकारी धनोरा हसनपुर अमरोहा नौगांवा सहित अन्य संबंधित अधिकारी और बड़ी संख्या में लगाये गए सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending