Connect with us

Trending

जिला पंचायत राज अधिकारी ने किया उ.प्रा.विद्यालय रहरा का औचक निरीक्षण

Published

on

रहरा/अमरोहा(सब का सपना):- जनपद में शिक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए कलम के सिपाहियों द्वारा अभियान चलाने की बाबत जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी व बेसिक शिक्षा अधिकारी मोनिका के निर्देश अनुक्रम मे नौनीहालों के शैक्षिक भविष्य को देखते हुए सख्त रवैया अपनाया हुआ है, जिसके दृष्टिगत जिलाधिकारी के आदेश अनुक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी पारूल सिसोदिया ने रहरा स्थित उच्च उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया, वहीं विद्यालय मे नामांकन की बाबत कम उपस्थिति के सापेक्ष विद्यालय के प्रधानाध्यापक भागेश कुमार से नाराजगी जाहिर की,वहीं छात्र छात्राओं के ड्रेस मे न आने पर भी जिला पंचायत राज अधिकारी में नाराजगी दिखायी दी। दिन के बारह बज रहे थे,जिला पंचायत राज अधिकारी के मीड डे मील निरीक्षण पर विद्यालय की एक रसोईया नदारद मिली। वहीं मीड डे मील मे अन्य मौजूद रसोईया उस समय चावल साफ करती दिखायी दीं। समय पर मीड डे मील बनवाने को विद्यालय के प्रधानाध्यापक को चेतावनी देते हुए जिलाधिकारी महोदय को अग्रेसित करते हुए अग्रिम कार्यवाही करने को चेताया। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी पारुल सिसोदिया,ए डी ओ पंचायत अधिकारी राजेंद्र सिंह, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी कृपाल सिंह, ग्राम प्रधान रहरा पुत्र विपिन कुमार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक भागेस कुमार,आदि मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending